कूड़े से बनाई जाएगी खाद, गंदगी से मिलेगी निजात
नगर निगम ने राजेंद्र नगर के नवीन पार्क के पास अस्थाई कूड़ा घर के गंदगी से लोगों को निजात दिलाने के लिए खाद बनाने का प्लांट लगा दिया है। यहां ड्रम में गीला कूड़ा डालकर उससे खाद बनाई जाएगी। खाद का प्रयोग हरित पट्टियों व पार्कों में हरियाली फैलाने के लिए किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : नगर निगम ने राजेंद्र नगर के नवीन पार्क के पास अस्थाई कूड़ा घर के गंदगी से लोगों को निजात दिलाने के लिए खाद बनाने का प्लांट लगा दिया है। यहां ड्रम में गीला कूड़ा डालकर उससे खाद बनाई जाएगी। खाद का प्रयोग हरित पट्टियों व पार्कों में हरियाली फैलाने के लिए किया जाएगा।
राजेंद्र नगर के नवीन पार्क के पास अस्थाई कूड़ा घर है। इससे आसपास काफी गंदगी फैलती है। इससे समस्या से परेशान लोगों ने दर्जनों बार नगर निगम में शिकायत की। मानव श्रृंखला बनाकर नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। इस पर नगर निगम ने कूड़ा घर के चारों ओर टीन शेड लगाकर समस्या का अस्थाई हल निकाला। इससे समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं हुआ। अब नगर निगम ने समस्या के समाधान के लिए यहां खाद बनाने का काम शुरू किया है। सामाजिक संस्था मुस्कान ज्योति सेवा समिति के साथ मिलकर रविवार को नगर निगम ने यहां ड्रम में गीला कूड़ा - कचरा डालकर खाद बनाने का काम शुरू किया है। इससे यहां गंदगी व बदबू से निजात मिलेगा। 15 दिन में कूड़ा से खाद बनकर तैयार हो जाएगी। इस मौके पर नगर निगम के मोहन नगर जोनल प्रभारी एसके गौतम, नीरज तोमर, राज शर्मा, राजकुमार शर्मा, ज्ञान ¨सह, सतीश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। कूड़ा से खाद बनाई जाएगी। इससे कूड़ा से होने वाली गंदगी व बदबू से लोगों को निजात मिलेगी। खाद का प्रयोग हरियाली फैलाने में किया जाएगा।
- एसके गौतम, जोनल प्रभारी, नगर निगम मोहन नगर जोन।