बारिश से बदला मौसम, डॉक्टरों ने दी सतर्कता की सलाह
बारिश से बदला मौसम रहे सतर्कबारिश से बदला मौसम रहे सतर्कबारिश से बदला मौसम रहे सतर्कबारिश से बदला मौसम रहे सतर्कबारिश से बदला मौसम रहे सतर्क
फोटो 07 जीपीएस- 04
. दिनभर में लगभग एक घंटे से अधिक हुई बारिश
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :
बारिश के बाद मौसम ने करवट ले ली है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट आने के बाद दोपहर बाद ठंडक महसूस की गई। शाम को समय सड़कों पर निकलने वाले लोग हाफ स्वेटर और गर्म कपड़े पहने देखे गए। वहीं बारिश होने के बाद चाय की दुकान पर भीड़ देखने को मिली। लोगों ने सुहाने हुए मौसम का लुत्फ चाय की चुस्की के साथ लिया। वहीं डॉक्टरों ने बदलते मौसम में ठंड से बचने की सलाह दी है।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजते ही छींटे पड़े, जिसके कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बारिश पड़ी जिसके बाद सड़कों पर जमा धूल जम गई और पेड़ों पर जमा गंदगी हट गई। इससे जहां मौसम में ठंडक बढ़ गई है वहीं मौसम में नमी की मात्रा में भी इजाफा हुआ है। शुक्रवार को भी हल्के बादल छाए रहने का अंदेशा मौसम विभाग जता रहा है। बारिश होने के बाद से तापमान में गिरावट आई है और सर्दी महसूस होने लगी है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
----
कपड़े पहनने में न करें लापरवाही: यशोदा अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जीजे सिंह ने बताया कि ठंड की शुरुआत में अक्सर लोग कपड़े पहनने में लापरवाही कर देते हैं। ऐसे में जरूरत है कि हल्के गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें। खास तौर पर बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। बच्चों को ठंड से वायरल होने का खतरा अधिक रहता है। दुपहिया पर जाने वाले लोग जैकेट का प्रयोग जरूर करें। सुबह और शाम को घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें। साथ ही गर्म पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।