बीमारियों से बचने के लिए हाथ धोना बेहद जरूरी
जासं साहिबाबाद मोहन नगर स्थित मोहन कालोनी में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे
जासं, साहिबाबाद: मोहन नगर स्थित मोहन कालोनी में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने नगर निगम अधिकारियों से साथ ग्लोबल हैंडवाश डे मनाया। इस दौरान उदाहरण के जरिये 30 सेकेंड में सही तरीके से हाथ धोने के बारे में बताया गया। साथ ही उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। आसपास साफ-सफाई रखने की भी अपील की।
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में लोग हाथ से खाना खाते हैं। हाथ को अच्छे से न धोने पर कीटाणु मुंह में जाकर लोगों को बीमार कर सकते हैं। ऐसे में खाना खाने से पहले अच्छे से हाथ धोना बेहद जरूरी है। कोरोना काल में हाथ धोना मास्क पहनने जितना ही जरूरी है। समय-समय पर हाथ धोने से संक्रमण मुंह तक नहीं नहीं पहुंचता है। लोगों अक्सर हाथ को चेहरे पर लगाते रहते हैं। मोहन कालोनी में जिलाधिकारी ने लोगों को हाथ धोने का सही तरीका भी बताया, जिसमें उन्होंने 30 सेकेंड तक हाथ धोकर दिखाए। जिलाधिकारी के साथ नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने, समय-समय पर हाथ धोने व शारीरिक दूरी का ख्याल रखने की अपील की गई। इस मौके पर नगर निगम के मोहन नगर जोन प्रभारी एसके गौतम, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी डीके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।