रास्तों को रोशन करने वाले प्रत्याशी की करेंगे ताजपोशी
हसीन शाह साहिबाबाद शहर के ज्यादातर मुख्य मार्गों को रोशन कर दिया गया है लेकिन आंतरिक मार्गों पर अंधेरा कायम है। लोग अंधेरे के प्रति नेताओं की आंख खोलने के लिए सवाल कर रहे हैं। स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता इतनी खराब है कि थोड़ी बारिश होने पर वह खराब हो जाती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जो प्रत्याशी रास्तों को रोशन करेगा वह उसकी ताजपोशी करेंगे।
हसीन शाह, साहिबाबाद : शहर के ज्यादातर मुख्य मार्गों को रोशन कर दिया गया है, लेकिन आंतरिक मार्गों पर अंधेरा कायम है। लोग अंधेरे के प्रति नेताओं की आंख खोलने के लिए सवाल कर रहे हैं। स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता इतनी खराब है कि थोड़ी बारिश होने पर वह खराब हो जाती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जो प्रत्याशी रास्तों को रोशन करेगा, वह उसकी ताजपोशी करेंगे।
मानसून के समय बारिश में बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई थीं। नगर निगम के प्रकाश विभाग ने केवल मुख्य मार्गों की लाइट को बदल दिया। लोगों की शिकायत करने पर कुछ आंतरिक मार्गों की लाइट को भी ठीक किया गया। इसके बावजूद भी ट्रांस हिडन के वैशाली, वसुंधरा, राजेंद्र नगर, रामप्रस्थ, बृज विहार, सूर्यनगर, चंद्रनगर, राधाकुंज, रामपुरी, औद्योगिक क्षेत्र साइट चार, शालीमार गार्डन, भोजपुरा, शहीदनगर, श्याम पार्क, कौशांबी, अर्थला, पसोंडा, हिडन विहार के विभिन्न आंतरिक मार्गों पर अंधेरा है। लोग अंधेरे को मुद्दा बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। अंधेरा खत्म करने वाले प्रत्याशी को ही वोट देने की बात कर रहे हैं। दो दर्जन बार की गई शिकायत : वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित शिखर एन्क्लेव के सामने के मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रहीं हैं। रात होते ही यहां पर अंधेरा पसर जाता है। यहां पर पोल जर्जर हो चुके थे। नगर निगम ने पोलों को हटा दिया था। लोग एक साल में दो दर्जन से ज्यादा बार डीएम, नगर आयुक्त व ट्विटर पर शिकायत कर चुके हैं। अंधेरे के कारण यहां पर हादसा होने का खतरा रहता है। लोग सुबह और शाम के समय टहलने नहीं निकल रहे हैं।
वर्जन.. एक साल से वसुंधरा सेक्टर 15 में पिछले एक साल अंधेरा है। शिकायत करने पर केवल आश्वासन मिलता है। जो प्रत्याशी इस मार्ग को रोशन करेगा, उसके पक्ष में ही मतदान होगा।
-संदीप कुमार गुप्ता, स्थानीय निवासी
------
आंतरिक मार्गों पर अंधेरा है। रात में हादसे का डर रहता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं की गई। लाइट की गुणवत्ता खराब है।
-वीके मिश्रा, वसुंधरा
पूर्व में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए वर्क आर्डर हो चुका है। गुणवत्ता ठीक है। लाइट ठीक करने का जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
- राजकिशोर, पथ प्रकाश निरीक्षक।