Move to Jagran APP

मोरटी के खेतों में कूड़ा डालने पर हंगामा, रोकीं निगम की गाड़ियां

मोरटी गांव के खेतों में कूड़ा डालने पर रविवार को हंगामा खड़ा हो गया। वहां से गुजर रही नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों को आसपास की सोसायटी के लोगों ने रोक लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि निगम की गाड़ियां रात में चुपके से कूड़ा डाल जाती हैं। जबकि यह क्षेत्र वायुसेना के फ्लाईंग जोन का हिस्सा है। तीन घंटे तक विरोध चला। लोग अड़े रहे कि यहां से कूड़ा हटाया जाए। कूड़ा गाड़ियां रुकने पर मामला नगर निगम अधिकारियों तक पहुंचा। अधिकारियों ने निगम द्वारा कूड़ा डाले जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। बताया कि साहिबाबाद मंडी का ठेकेदार यहां कूड़ा डाल रहा है। लोग तब शांत हुए जब निगम की गाड़ियों से वहां पड़ा कूड़ा उठवा दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 08:13 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 06:18 AM (IST)
मोरटी के खेतों में कूड़ा डालने पर हंगामा, रोकीं निगम की गाड़ियां
मोरटी के खेतों में कूड़ा डालने पर हंगामा, रोकीं निगम की गाड़ियां

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : मोरटी गांव के खेतों में कूड़ा डालने पर रविवार को हंगामा खड़ा हो गया। वहां से गुजर रही नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों को आसपास की सोसायटी के लोगों ने रोक लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि निगम की गाड़ियां रात में चुपके से कूड़ा डाल जाती हैं। जबकि, यह क्षेत्र वायुसेना के फ्लाइंग जोन का हिस्सा है। तीन घंटे तक विरोध चला। लोग अड़े रहे कि यहां से कूड़ा हटाया जाए। कूड़ा गाड़ियां रुकने पर मामला नगर निगम अधिकारियों तक पहुंचा। अधिकारियों ने निगम द्वारा कूड़ा डाले जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। बताया कि साहिबाबाद मंडी का ठेकेदार यहां कूड़ा डाल रहा है। लोग तब शांत हुए, जब निगम की गाड़ियों से वहां पड़ा कूड़ा उठवा दिया गया।

loksabha election banner

राजनगर एक्सटेंशन में राज एंपायर सोसायटी के सामने मोटरी गांव में खेत हैं। कुछ दिनों से वहां रात में गाड़ी आकर कूड़ा डाल रही थी। आसपास की सोसायटी के लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की। यह क्षेत्र ग्राम पंचायत में होने के कारण निगम अधिकारियों ने उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया। रविवार सुबह 11 बजे राज एंपायर सोसायटी के लोगों ने वहां से कूड़े से भरी नगर निगम की गाड़ियों को जाते देखा। उन्होंने निगम की गाड़ियों को रोक कर विरोध करना शुरू कर दिया। यहां कूड़े से लदे टिपर, डंफर और ट्रकों की लाइन लग गई। लोगों ने आरोप लगाया कि निगम की गाड़ियां ही रात में चुपके से कूड़ा डाल रही हैं। लोगों ने इस मामले की शिकायत वायुसेना के अधिकारियों से भी की। उन्हें बताया कि वायुसेना के फ्लाइंग जोन निगम कूड़ा डाल रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने लोगों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि इस कूड़े में सब्जियां हैं। यह कूड़ा साहिबाबाद मंडी से लाकर डाला जा रहा है। मंडी की सफाई करने वाला ठेकेदार यहां कूड़ा डाल रहा है। इस तरह का काम साहिबाबाद सब्जी मंडी का ठेकेदार पहले भी कर चुका है। निगम ने उसके खिलाफ साहिबाबाद और इंदिरापुरम थाने में मुदकमा दर्ज कराया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि मोरटी ग्राम पंचायत में आता है। ऐसे में वह कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। लोगों को अवगत कराया कि इस रास्ते से उनकी गाड़ियां भोवापुर जाती हैं। वहां लीज पर जमीन लेकर कूड़ा निस्तारण किया जाता है।लोग फिर भी अड़े रहे। यहां से कूड़ा हटवाने की मांग करते रहे। लोगों की मांग पर निगम ने अपनी गाड़ियां लगाकर वहां से कूड़ा हटवाया। दोपहर करीब 2 बजे विरोध शांत हुआ।

मोरटी में नगर निगम कूड़ा नहीं डाल रहा। मोरटी में टीम को भेजने पर मालूम हुआ कि वहां साहिबाबाद मंडी का कूड़ा डल रहा है। यह जरूर है कि मोरटी के रास्ते निगम की गाड़ियां भोवापुर जाती हैं। भोवापुर में कूड़ा निस्तारण के लिए निगम ने जमीन लीज पर ले रखी है।

- वीपी शर्मा, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.