पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार दो घायल
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र में रावली रोड पर हुए सड़क हादसे में एक कार अनियंत्रि
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:54 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मुरादनगर:
थाना क्षेत्र में रावली रोड पर हुए सड़क हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल हुए युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोनीपत निवासी हेमंत व उसका दोस्त राजेश कार द्वारा मुरादनगर आए थे। वापसी के दौरान रावली रोड पर काकड़ा पुल के निकट सड़क के बीच में एक आवारा पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। परिणामस्वरूप कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें