उमेश कुमार बने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
संवाद सहयोगी वसुंधरा सेक्टर-17 की ग्रीन व्यू अपार्टमेंट के सदस्यों ने रविवार सुबह उमेश कुमार को अपना आरडब्ल्यूए अध्यक्ष चुना है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 08:42 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 08:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, वसुंधरा : सेक्टर-17 की ग्रीन व्यू अपार्टमेंट के सदस्यों ने रविवार सुबह उमेश कुमार को अपना आरडब्ल्यूए अध्यक्ष चुना है। अन्य पदों के लिए भी चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा अर्पणा सिंह को उपाध्यक्ष, सुमित त्यागी को महासचिव और अर्चना गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने सबको साथ लेकर सबकी समस्याओं का समाधान कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकारिणी कमेटी से समय-समय पर परामर्श लिया जाएगा। उनके अनुभव से समस्याओं का समाधान कराने में सहयोग मिलेगा। 25 अक्टूबर को पुरानी कमेटी नवीन कमेटी को पदभार सौंपेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें