दो चोर गिरफ्तार, चोरी का ऑटो और बैटरी बरामद
ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने रविवार सुबह निशांत कालोनी से दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का एक ऑटो दो बड़ी बैटरी और एक जैक बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चोरों को जेल भेज दिया है। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सुबह सात बजे निशांत कालोनी के मुख्य मार्ग पर चेकिग कर रही थी। तभी मुखबिर ने दो चोरों द्वारा एक ऑटो में चोरी का सामान बेचने के लिए ले जाने की सूचना दी।
संवाद सहयोगी, लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने रविवार सुबह निशांत कॉलोनी से दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का एक ऑटो, दो बड़ी बैटरी और एक जैक बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चोरों को जेल भेज दिया है।
ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सुबह सात बजे निशांत कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर चेकिग कर रही थी। तभी मुखबिर ने दो चोरों द्वारा एक ऑटो में चोरी का सामान बेचने के लिए ले जाने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए ऑटो को रोककर उसमें बैठे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अर्जुन और योगेश निवासी निशांत कॉलोनी लोनी बताया। तलाशी के दौरान ऑटो से दो बड़ी बैटरी और एक जैक बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने ऑटो चोरी का होना कबूल किया। दोनों बड़ी बैटरी और जैक को दो दिन पूर्व दिल्ली सहारनपुरा रोड स्थित शिव धर्म कांटे से चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चोरों को जेल भेज दिया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप