Move to Jagran APP

मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के दो अन्य साथी दबोचे, कांस्टेबल घायल

संवाद सहयोगी लोनी बार्डर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात मूवी मैजिक से लाल बाग कालोनी की

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 07:49 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 07:49 PM (IST)
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के दो अन्य साथी दबोचे, कांस्टेबल घायल
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के दो अन्य साथी दबोचे, कांस्टेबल घायल

संवाद सहयोगी, लोनी : बार्डर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात मूवी मैजिक से लाल बाग कालोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ के बाद दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पैर में गोली लगी है। जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। गोतस्करों के कब्जे से एक बाइक, दो तमंचे बरामद हुए हैं। बदमाशों की गोली लगने से एक कांस्टेबल घायल हो गया। पकड़े गए गोतस्करों के दो अन्य साथियों को पुलिस ने शुक्रवार रात ही मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि लोनी बार्डर पुलिस ने शुक्रवार रात को मुठभेड़ के बाद दो गो-तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस टीम रात करीब एक बजे मूवी मैजिक से लाल बाग कालोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को चेकिग के लिए रोका गया। उन्होंने पुलिस पर फायरिग कर भागने का प्रयास किया। गोली एक कांस्टेबल राजेश के सिर को छूकर निकल गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिग की। दो गोली दो बदमाशों के पैर में लगीं। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित काकू उर्फ लक्की, शुभम उर्फ आशू निवासी संगम विहार कालोनी लोनी हैं। फरार साथी अमित निवासी भिवानी हरियाणा है। पूछताछ में पता चला कि दोनों बदमाश एक घंटे पूर्व मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किये गए गो-तस्कर चंद्रशेखर और गौरव के ही साथी हैं। चारों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। घायल कांस्टेबल का कौशांबी के यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक घंटे के अंदर दो मुठभेड़ : पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बार्डर थाना पुलिस टीम की एक घंटे के अंदर गोतस्करों से दो बार मुठभेड़ हुई। उनके कब्जे से एक छोटा हाथी, एक मोबाइल, तीन तमंचे, पांच कारतूस, दो गाय, एक बछड़ा, एक छुरा, रस्सी और दो दिन पूर्व गाय बेचकर मिले 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.