गाय को बेहोश कर काटने जा रहे दो आरोपित गिरफ्तार
जागरण संवाददाता साहिबाबाद टीला मोड़ थाना पुलिस ने शनिवार तड़के कोयल एन्क्लेव में गाय को बेहोश कर काटने जा रहे दो आरोपितों को दबोचा है। उनके कब्जे से दो छुरे कुल्हाड़ी रस्सी 30 लीटर कच्ची शराब और एसएक्स 4 कार बरामद हुई है।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : टीला मोड़ थाना पुलिस ने शनिवार तड़के कोयल एन्क्लेव में गाय को बेहोश कर काटने जा रहे दो आरोपितों को दबोचा है। उनके कब्जे से दो छुरे, कुल्हाड़ी, रस्सी, 30 लीटर कच्ची शराब और एसएक्स 4 कार बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान ग्राम फुलसिघा थाना गढ़ी जिला संभल के मोहम्मद जफर और नखासा संभल के आरिफ के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने गोकशी के लिए गाय को बेहोश किया था। उसका मांस कार में लादकर दिल्ली में बेचना था। उन्होंने बताया कि आरोपित कच्ची शराब की भी तस्करी करते थे। अमरोहा में दर्ज है रिपोर्ट : थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि आरिफ के खिलाफ गाजियाबाद व अमरोहा में गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज है। उस पर गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है। मोहम्मद जफर के खिलाफ टीला मोड़ थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला है कि संभल का फरमान इस गिरोह का सदस्य है। वह पसौंडा में किराए के मकान में रहता है। वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों ने दो दिन पहले डिबाई, बुलंदशहर में गोकशी की थी। आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बिगड़ सकती थी कानून-व्यवस्था : कोयल एन्क्लेव में पुलिस अगर समय से पहुंचकर आरोपितों को गिरफ्तार न करती तो वह गाय को काट डालते। शनिवार सुबह इसकी स्थानीय लोगों को जानकारी होती तो कानून व्यवस्था बिगड़ सकती थी।
Edited By Jagran