25 दिनों से खराब है नलकूप, प्रदर्शन
वसुंधरा सेक्टर - एक एलआइजी के सुखदेव पार्क में लगा नलकूप करीब 25 दिनों से पानी नहीं दे रहा है। इससे कॉलोनी में पेयजल किल्लत है। परेशान लोगों ने शुक्रवार को खाली बाल्टी लेकर नलकूप के सामने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द ही नलकूप सही न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : वसुंधरा सेक्टर - एक एलआइजी के सुखदेव पार्क में लगा नलकूप करीब 25 दिनों से पानी नहीं दे रहा है। इससे कॉलोनी में पेयजल किल्लत है। परेशान लोगों ने शुक्रवार को खाली बाल्टी लेकर नलकूप के सामने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द ही नलकूप सही न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे आरडब्ल्यूए चेयरमैन कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम की ओर से कॉलोनी के सुखदेव व चंद्रशेखर आजाद पार्क में 10 एचपी (अश्वशक्ति) का नलकूप लगाया गया है। गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने पर इन नलकूपों से कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति होती है। करीब 25 दिनों से सुखदेव पार्क में लगे नलकूप का मोटर खराब हो गया है। इससे नलकूप नहीं चल रहा है। कॉलोनी में पर्याप्त रुप से गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। खराब होने के कारण नलकूप भी नहीं चल रहा है। कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायत पर अवर अभियंता जलकल गैर जिम्मेदाराना जवाब दे रहे हैं। अवर अभियंता कह रहे हैं कि मरम्मत कराने वाला ठेकेदार फोन नहीं रिसीव कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शनिवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो जलकल कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान वीआइपी जोहरी, अमित ¨सह, प्रेमराज, केएस बिष्ट, रामानंद यादव, सुनील यादव, जयचंद मौर्य, प्रमोद त्यागी, नंदिनी आर्य, नीता जैन आदि मौजूद रहीं। वहीं, वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।