Move to Jagran APP

नलकूप की मरम्मत शुरू

वसुंधरा सेक्टर - एक एलआइजी में करीब 25 दिनों से खराब नलकूप की शनिवार को मरम्मत शुरू हो गई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां सुखदेव पार्क में नगर निगम की ओर से 10 एचपी (अश्वशक्ति) का नलकूप लगाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 09:46 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 09:46 PM (IST)
नलकूप की मरम्मत शुरू
नलकूप की मरम्मत शुरू

जासं, साहिबाबाद : वसुंधरा सेक्टर - एक एलआइजी में करीब 25 दिनों से खराब नलकूप की शनिवार को मरम्मत शुरू हो गई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

loksabha election banner

यहां सुखदेव पार्क में नगर निगम की ओर से 10 एचपी (अश्वशक्ति) का नलकूप लगाया गया है। गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होने पर नलकूप से लोगों के घरों में जलापूर्ति की जाती है। मोटर खराब होने के कारण करीब 25 दिनों से नलकूप नहीं चल रहा है। इधर कॉलोनी में गंगाजल की आपूर्ति भी प्रभावित है। इससे लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों के गुस्से को भांपते हुए नगर निगम ने शनिवार को नलकूप की मरम्मत शुरू कराई। आरडब्ल्यूए चेयरमैन कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि नलकूप की मरम्मत शुरू हो गई है। संभावना है कि एक - दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.