Move to Jagran APP

आज से इलेक्ट्रिक बसों में करें सफर

जागरण संवाददाता साहिबाबाद इलेक्ट्रिक बसों में सफर का इंतजार आज से खत्म होने जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 08:40 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 08:40 PM (IST)
आज से इलेक्ट्रिक बसों में करें सफर
आज से इलेक्ट्रिक बसों में करें सफर

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

prime article banner

इलेक्ट्रिक बसों में सफर का इंतजार आज से खत्म होने जा रहा है। कौशांबी से मुरादनगर तक के लिए शनिवार से पांच बसों का संचालन शुरू होगा। बृहस्पतिवार को पांच और इलेक्ट्रिक बसें गाजियाबाद को मिली। इनका भी रजिस्ट्रेशन कराकर 24 जनवरी को कौशांबी से मुरादनगर रूट पर चलाया जाएगा।

चार जनवरी को सांसद जनरल वीके सिंह और भाजपा नेताओं ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी तो दिखा दी थी लेकिन बहरामपुर में चार्जिंग स्टेशन नहीं बन पाने के कारण बसों का संचालन नहीं हो सका था। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के अधिकारियों के मुताबिक चार्जिंग स्टेशन पर पांच बसों को चार्ज करने की व्यवस्था हो गई है। चार्जिंग स्टेशन पर काम तेजी से चल रहा है। सुबह छह से रात 10 बजे तक चलेंगी बसें :

शनिवार को पहले दिन सुबह 10 बसे से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। अन्य दिन सुबह छह से रात 10 बजे तक बसें चलेंगी। बसें कौशांबी से मुरादनगर तक 33 किमी की दूरी 45 मिनट में तय करेंगी। इसके बीच 21 स्टाप होंगे। वहां आधे घंटे रुककर कौशांबी के लिए वापसी होंगी। न्यूनतम किराया 10 और अधिकतम 40 रुपये होगा। कोरोना से बचाव के होंगे इंतजाम :

- बस में चालक, परिचालक और यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य है

- बस में चढ़ने पर यात्रियों का हाथ सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर होगा

- बस संचालन कर रही कंपनी को नियमित बसों को सैनिटाइज करना होगा

- बस में प्राथमिक उपचार किट भी रहेगी शनिवार से कौशांबी से मुरादनगर के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। पांच और बसें मिली हैं। उनका रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। सोमवार से पांच और इलेक्ट्रिक बसें इस रूट पर चलाई जाएंगी। - एके सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीएसआरटीसी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.