26 करोड़ के शापिग काप्लेक्स को किराये पर लेने के लिए फर्म तैयार नहीं
जासं गाजियाबाद नगर निगम द्वारा रमते राम रोड पर 26 करोड़ रुपये खर्च करके शापिग कांप्ले
जासं, गाजियाबाद : नगर निगम द्वारा रमते राम रोड पर 26 करोड़ रुपये खर्च करके शापिग कांप्लेक्स बनाया गया है, लेकिन इसे किराये पर लेने के लिए कोई फर्म तैयार नहीं हो रही है।
शापिग कांप्लेक्स का निर्माण कार्य 2018 में पूरा हो गया था। पिछले तीन साल से नगर निगम इसे किराये पर देने का प्रयास कर रहा है लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। हाल ही में नगर निगम ने 22 लाख रुपये सालाना दर पर किराये पर देने के लिए टेंडर आमंत्रित किया था। जिसमें 32 करोड़ रुपये प्रीमियम जमा कराने की शर्त रखी थी, लेकिन किसी भी फर्म ने टेंडर में हिस्सा नहीं लिया है, इसकी वजह नगर निगम द्वारा निर्धारित की गई दर ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे में नगर निगम अब दोबारा टेंडर जारी करेगा। कार पार्किंग की सुविधा, दो फ्लोर पर दुकानें :
शापिग कांप्लेक्स जीटी रोड के किनारे रमते राम रोड पर है। आसपास की मार्केट में रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। कांप्लेक्स में पार्किंग की सुविधा है, दो फ्लोर पर 17 दुकानें बनाई गई हैं। बयान
शापिग कांप्लेक्स को किराये पर देकर नगर निगम द्वारा आय बढ़ाने की तैयारी की गई है। इसके लिए टेंडर निकाला गया था लेकिन किसी भी फर्म ने टेंडर में भाग नहीं लिया। नगर आयुक्त को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है, अब नए सिरे से टेंडर जारी किया जाएगा। जिससे कि नए साल में नगर निगम को शापिग कांप्लेक्स से आय होने लगे। - डा. संजीव सिन्हा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी