मोक्ष स्थल पर टिन शेड बनकर हुआ तैयार
जासं गाजियाबाद नूरनगर मोक्ष स्थल पर टिन शेड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। टिन शेड के नीचे अब अंतिम संस्कार के लिए 10 प्लेटफार्म बनेंगे। नगर निगम के अधिकारियों ने दैनिक जागरण की खबर का संज्ञान लेते हुए मोक्ष स्थल पर निर्माण कार्य शुरू किया था।
जासं, गाजियाबाद : नूरनगर मोक्ष स्थल पर टिन शेड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। टिन शेड के नीचे अब अंतिम संस्कार के लिए 10 प्लेटफार्म बनेंगे। नगर निगम के अधिकारियों ने दैनिक जागरण की खबर का संज्ञान लेते हुए मोक्ष स्थल पर निर्माण कार्य शुरू किया था।
अप्रैल में हरनंदी मोक्ष स्थल पर शवों की लंबी कतार लग गई थी। यहां पर अंतिम संस्कार के लिए वेटिग चल रही थी। वेटिग को खत्म करने के लिए नूरनगर में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई थी। नूरनगर मोक्ष स्थल पर प्लेटफार्म व टिन शेड नहीं होने से खुले में जमीन पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। इससे कीचड़ में अंतिम संस्कार करना पड़ता है। मानसून शुरू होने वाला है। ऐसे में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाएगी। वहीं शव के साथ आने वाले लोगों के छांव में बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। गर्मी में धूप में खड़े लोग बिलबिला जाते हैं। दैनिक जागरण ने इन सभी समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि टिन शेड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शवों का अंतिम संस्कार टिन शेड के नीचे किया जा सकेगा। किया जाएगा सुंदरीकरण : अपर नगर आयुक्त ने बताया कि मोक्ष स्थल पर फूलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। आस-पास की गंदगी को साफ किया जाएगा। लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। शौचालय व पेयजल की व्यवस्था कर दी गई है। मोक्ष स्थल पर सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी।