बल्लियों पर तारों का जाल से हादसों की आशंका
संवाद सहयोगी लोनी आदेश नगर कालोनी में रहने वाले लोगों को बल्लियों पर लटकते बिजली के
संवाद सहयोगी, लोनी :
आदेश नगर कालोनी में रहने वाले लोगों को बल्लियों पर लटकते बिजली के तारों से हादसा होने की आशंका है। लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से गलियों में बिजली के खंभे लगवाए जाने की मांग की है। कालोनी निवासी आदेश ने बताया कि कालोनी की सहायक गलियों में बिजली निगम द्वारा खंभे नहीं लगवाए गए हैं। जिससे लोग बल्लियों के सहारे तार को बांधकर ले जाने को मजबूर हैं। बल्लियों पर लटकते तारों के जाल से बल्लियों के झुकने और टूटने का भय बना रहता है। साथ ही लंबी दूरी के चलते अक्सर तार टूट जाते है। उन्होंने बताया कि कालोनी के लोगों ने कई बार निगम के अधिकारियों से खंभे लगवाए जाने की मांग की है। निगम के अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है।
---------------------- क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग संवाद सहयोगी, लोनी : कीर्ती विहार के मुख्य मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी निवासी अमित ने बताया कि मुख्य मार्ग पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त है। बरसात होने के बाद जलभराव होने से मार्ग कई जगह से टूट गया है। जिससे लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग नाईपुरा से सरस्वती विहार, रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ता है। अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे लोगों में अधिकारियों के प्रति रोष है। अधिकारियों ने जल्द ही टेंडर जारी कर मार्ग का निर्माण कार्य कराए जाने की बात कहीं है।