Move to Jagran APP

शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

लोनी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इन कूड़े के ढेरों से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। शहर में स्थाई डंपिग ग्राउंड के न होने से समस्या विकराल रुप धारण कर रही है। लोगों ने समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग अधिकारियों से की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 09:09 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 09:09 PM (IST)
शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

संवाद सहयोगी, लोनी: शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जिनसे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। शहर में स्थाई डंपिग ग्राउंड न होने से समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। लोगों ने अधिकारियों से समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है। शहर में केंद्र व प्रदेश सरकार का स्वच्छ भारत अभियान दम तोड़ता नजर आ रहा है। शहर में करीब 20 लाख की आबादी निवास करती है। यहां से प्रतिदिन करीब 20 से 25 टन कूड़ा शहर से निकलता है। प्रतिदिन निकलने वाले कूडे़ के निस्तारण की व्यवस्था अधिकारी नहीं करवा पा रहे हैं। कुछ समय पूर्व तक अधिकारी डीएलएफ अंकुर विहार कालोनी के पास सरकारी भूमि पर कूड़ा एकत्र कराते थे। स्थानीय लोगों के विरोध और कूड़े के ढेर लगने के बाद अधिकारियों ने लालबाग कालोनी के पास कूड़ा डलवाना शुरू कर दिया। आए दिन कूड़े के ढेर में आग लगने से स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। अधिकारियों ने बेहटा नहर रोड पर कूड़ा डलवाना शुरू कर दिया। जिसमें अक्सर शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी जाती है। इससे उठने वाले धुएं से लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नपा अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि लोनी नगर पालिका प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका है, लेकिन डंपिग ग्राउंड के अभाव में कूडे़ का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और शासन को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराते हुए स्थाई डंपिग ग्राउंड बनवाने की मांग की गई है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.