Move to Jagran APP

दूरबीन से सफल हुआ बड़ी आंत पर कैंसर की गांठ का ऑपरेशन

संवाद सहयोगी मोदीनगर शहर में बुधवार को पहली बार दूरबीन से बड़ी आंत की सीकम (आंत क

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 07:56 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 07:56 PM (IST)
दूरबीन से सफल हुआ बड़ी आंत पर कैंसर की गांठ का ऑपरेशन
दूरबीन से सफल हुआ बड़ी आंत पर कैंसर की गांठ का ऑपरेशन

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

loksabha election banner

शहर में बुधवार को पहली बार दूरबीन से बड़ी आंत की सीकम (आंत के अंत का हिस्सा) पर कैंसर की गांठ का ऑपरेशन सफल हुआ। वरिष्ठ सर्जन डॉ. देवेंद्र शिवाच ने अपनी टीम के साथ मिलकर जीवन अस्पताल में ही 30 अगस्त को ऑपरेशन किया। ऑपरेशन करीब ढाई घंटे तक चला। जिसमें कैंसर की गांठ को शरीर से बाहर निकाला गया। अब मरीज स्वस्थ है। हालांकि, अभी कुछ दिन चिकित्सकीय ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

गांव कादराबाद निवासी रवि आर्य की पत्नी प्रीति आर्य छह महीने से पेट के दर्द को सहन कर रही थी। दवाओं का भी असर नहीं हो रहा था। जिसके बाद उन्होंने डॉ. देवेंद्र शिवाच से परामर्श लिया। उन्होंने पहले प्रीति का अल्ट्रासाउंड कराया। जिसमें ज्ञात हुआ कि प्रीति को अपेंडिक्स की समस्या है। जिसके लिए ऑपरेशन जरूरी था। डॉ. देवेंद्र शिवाच द्वारा प्रीति को दूरबीन के ऑपरेशन के लिए 30 अगस्त तारीख दी गई। 30 अगस्त की सुबह अॅापरेशन शुरू हुआ। चूंकि अपेंडिक्स बड़ी आंत पर थी। इसलिए उसी स्थान पर सर्जरी शुरू हई। लेकिन, ऑपरेशन के दौरान ज्ञात हुआ कि बड़ी आंत की सीकम (आंत के अंत का हिस्सा) पर गांठ बनी हुई है। वह कैंसर की गांठ जैसी ही प्रतीत हो रही थी। करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला। जिसमें उस गांठ को सीकम से हटाकर शरीर से निकाला गया। डॉ. देवेंद्र शिवाच ने बताया कि गांठ को जांच के लिए भेजा था। जिसमें कैंसर की गांठ होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि अपेंडिक्स के आम ऑपरेशन में तीस से चालीस मिनट का समय लगता है। लेकिन, प्रीति के अॅापरेशन में ढ़ाई घंटे का समय लगा। अब प्रीति स्वस्थ है।

डॉ. देवेंद्र शिवाच ने बताया कि शहर में पहली बार सीकम पर कैंसर की गांठ का ऑपरेशन दूरबीन से सफल हुआ है। यह उनके लिए गर्व की बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.