नगर निगम ने किया अनसुना, तो आरडब्ल्यूए ने सही कराए झूले
एलआइजी वसुंधरा सेक्टर - एक में एक साल से खराब पड़े झूलों को शुक्रवार को रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने सही कराया। नगर निगम में सुनवाई नहीं होने पर आरडब्ल्यूए ने खुद के खर्चे से झूलों को सही कराया। ट्रांस हिडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि करीब साल भर से कॉलोनी के पार्क में लगे पांच झूले खराब थे। इससे बच्चों को बहुत दिक्कत हो रही थी। बच्चे झूले पर खेल नहीं पा रहे थे।
जासं, वसुंधरा : एलआइजी, वसुंधरा सेक्टर-एक में एक साल से खराब पड़े झूलों को शुक्रवार को रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने सही कराया। नगर निगम में सुनवाई नहीं होने पर आरडब्ल्यूए ने खुद के खर्चे से झूलों को सही कराया।
ट्रांस हिडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि करीब साल भर से कॉलोनी के पार्क में लगे पांच झूले खराब थे। इससे बच्चों को बहुत दिक्कत हो रही थी। बच्चे झूले पर खेल नहीं पा रहे थे। इसकी नगर निगम में शिकायत की गई। कोई सुनवाई नहीं हुई, तो मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई। इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने धन उपलब्ध होने पर काम कराने की आख्या दे दी। नगर निगम की ओर से काम होता नहीं देखा गया, तो आरडब्ल्यूए ने खुद के खर्चे से झूलों को सही कराया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप