कटआउट: पतला कस्बे के मुख्य मार्ग होंगे हरे-भरे
संवाद सहयोगी मोदीनगर पतला कस्बे के मार्ग अब हरे भरे होंगे। नगर पंचायत की तरफ से यहां
संवाद सहयोगी, मोदीनगर :
पतला कस्बे के मार्ग अब हरे भरे होंगे। नगर पंचायत की तरफ से यहां तीन हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। एक या दो दिन में ही सभी पौधों को कस्बे के मुख्य मार्ग समेत विभिन्न स्थानों पर लगा दिया जाएगा। जिसके बाद कस्बे में हरियाली बढ़ेगी। वातावरण भी स्वच्छ होगा। इस बारे में नगर पंचायत पतला के चेयरमैन मनोज शर्मा ने बताया कि तीन हजार पौधे कस्बे में लगाने का लक्ष्य है। इससे कस्बा हरा-भरा होगा। अभी कुछ स्थानों पर तो पौधारोपण किया जा चुका है। शेष स्थानों पर भी जल्द ही इन्हें लगा दिया जाएगा।
पौधों को वन विभाग की नर्सरी से खरीदा गया है। गांव के मुख्य मार्ग समेत अन्य स्थानों को पौधारोपण के लिए चिह्नित किया गया था। वहीं इस बार पौधारोपण के साथ उनकी देखरेख पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पौधों को ट्री सेड से कवर भी किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि देखरेख के अभाव में एक भी पौधा नष्ट न हो। उन्होंने बताया कि पौधारोपण में वन विभाग समेत अन्य विभागों के कर्मियों से भी सहयोग लिया जा रहा है। पौधारोपण के बाद कस्बे की सुंदरता भी बढ़ेगी।