भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता का पुतला फुंका
संवाद सहयोगी लोनी राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह भारतीय किसान
संवाद सहयोगी, लोनी: राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान देने का आरोप लगाते हुए दो नंबर बस स्टैंड के पास पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रवेश दत्त भारद्वाज ने राकेश टिकैत पर विवादित बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि विवादित बयान से ब्राह्मण समाज में रोष है। समाज के लोगों और संस्था के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर राष्ट्रीय प्रवक्ता का पुतला फूंका। उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही। इस मौके पर तनु शर्मा, कैलाश शर्मा, राजकुमार गौड़, पार्षद कमल शर्मा, सुनील जोशी, पवन शर्मा, राहुल शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, विकास पंडित, सुमित मिश्रा, अनुज, जिम्मी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।