Move to Jagran APP

47 डिग्री पहुंचा तापमान, आज से गिरावट

अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस में लोगों का गर्मी से बुरा हाल न्यूनतम तापमान रहा 34 डिग्री सेल्सियस

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 07:45 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 07:45 PM (IST)
47 डिग्री पहुंचा तापमान, आज से  गिरावट
47 डिग्री पहुंचा तापमान, आज से गिरावट

जासं, गाजियाबाद : जिले में पूरे दिन भीषण गर्मी और उमस से बुरा हाल रहा। बुधवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार से तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है। शनिवार से लोगों को गर्मी से राहत के आसार हैं।

loksabha election banner

हफ्ते भर से लोग भीषण गर्मी के कहर झेल रहे हैं। तेज धूप और लू में जीना दूभर हो रहा है। घरों में रहकर भी गर्मी और उमस से बुरा हाल है। रात को भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अब जल्दी ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञानी आरबी सिकेरा ने बताया कि छह दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुद्धवार को अभी तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 47 डिग्री से पार पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 34 डिग्री रहा। गर्म हवाएं पश्चिम से 11-25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बही। वातावरण में नमी भी करीब 18 फीसद ही रही। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से तापमान में गिरावट आएगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। दोनों दिन आसमान में सुबह से हल्के बादल छाए रहेंगे। शनिवार को आंधी, बारिश चलने से गर्मी से राहत की संभावना है। रविवार तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.