मां की डांट से घर छोड़कर गए किशोर को बरामद कराया
संवाद सहयोगी मुरादनगरथाना क्षेत्र की बहमनान कॉलोनी में मां की डांट से नाराज होकर घर छ
संवाद सहयोगी, मुरादनगर:थाना क्षेत्र की बहमनान कॉलोनी में मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर गए किशोर को पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर बरामद करा लिया। किशोर की मां ने पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया है।
नगर की बहमनान कॉलोनी में रेखा अपने परिवार के साथ रहती हैं। रेखा के पति का देहांत हो चुका है और वह किसी प्रकार अपने परिवार का पालन करती हैं। घर की आíथक तंगी के चलते रेखा के बच्चों की पढ़ाई छूट चुकी है। मंगलवार सुबह किसी काम के चलते रेखा ने अपने 14 वर्षीय बेटे को डांट दिया। मां की डांट से क्षुब्ध होकर रेखा का बेटा घर से चला गया था। बाद में जब किशोर घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने थाने में शिकायत करके बरामदगी की मांग की। पुलिस ने किशोर के बारे में आसपास के थाने में सूचना भेजी। किशोर के गायब होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने उसे दिल्ली के दुर्गा चौक से बरामद करा लिया। किशोर ने बताया कि वह मां से नाराज होकर साइकिल पर बैठकर दिल्ली पहुंच गया था।