Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद व गुरु गोविद सिंह की जयंती मनाई गई

फोटो 12 एसबीडी 11 - विवेकानंद को भारत के 65 करोड़ युवाओं का सशक्त प्रतिनिधि बताया जागरण

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 07:52 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 07:52 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद व गुरु गोविद सिंह की जयंती मनाई गई
स्वामी विवेकानंद व गुरु गोविद सिंह की जयंती मनाई गई

फोटो 12 एसबीडी 11

loksabha election banner

- विवेकानंद को भारत के 65 करोड़ युवाओं का सशक्त प्रतिनिधि बताया

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

ट्रांस हिडन में बुधवार को उत्साह के साथ जगह जगह स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। वसुंधरा के मेवाड़ कालेज में स्वामी विवेकानंद व गुरु गोविद सिंह की जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद से सीख लेने और सफल होने की राह बताई।

मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. अशोक कुमार गदिया ने स्वामी विवेकानंद को भारत के 65 करोड़ युवाओं का सशक्त प्रतिनिधि बताया। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा व ज्ञान की कमी का ही परिणाम है कि भारत के युवा फिल्मी सितारों को अपना आदर्श बनाए बैठे हैं। साथ ही डा. गदिया ने अपने वक्तव्य में दया, करुणा व गुरु की महिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व के इतिहास में गुरु गोविद सिंह जैसा महान बलिदानी और स्वामी विवेकानंद जैसा संत पैदा नहीं हुआ। गुरु गोविद सिंह ने देश के लिए अपने पिता व बच्चों का बलिदान तक कर दिया। वह अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहे मगर अपनी कौम की आन, बान और शान को नहीं छोड़ा। वह परिवार बलिदान हो जाने के बावजूद टूटा नहीं, बल्कि दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया। जीवन में सही निर्णय कैसे लेना है, इसे जानने के लिए विद्यार्थी गुरु गोविद सिंह और स्वामी विवेकानंद के बारे में पढ़ें। समारोह में विद्यार्थियों ने गुरु गोविद सिंह व स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। हंसिका, रितिका मिश्रा, पलक, गौरी, शिवांगी, आकाश, अपूर्वा, सौम्या बंसल, श्यामा तिवारी ने प्रस्तुति दी।

युवा दिवस मनाया : आनंद औद्योगिक क्षेत्र स्थित माडर्न कालेज में स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. किशोर कुमार का कालेज की प्राचार्य डा. निशा सिंह ने स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद पर विभिन्न कविताएं, कहानियां आदि प्रस्तुत की। सुरभि शुक्ला, वरुण, अंजलि, उपासना, निशा, हिना, करन, वाहिद व अन्य ने प्रस्तुति दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.