सौतेले पिता पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना
संवाद सहयोगी, मुरादनगर : थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना में एक कलयुगी पिता ने अपनी सौतेली नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की, पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। छह वर्ष पूर्व किशोरी के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि कुछ वर्ष से किशोरी का सौतेला पिता उस पर बुरी नजर रखता है। आरोपित अक्सर किशोरी की मां की गैर मौजूदगी मे उसके साथ अश्लील हरकतें करता है किशोरी ने अपने सौतेले पिता को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपित ने अपनी हरकतें बंद नहीं की। परेशान होकर पीड़िता ने इस बारे में अपनी मां को बताया। बृहस्पतिवार सुबह किशोरी व उसकी मां ने पिता के खिलाफ शिकायत करके करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत करने के बाद से आरोपित फरार चल रहा है।