संक्रमण से बचाव के लिए आज चलेगा विशेष सैनिटाइजेशन अभियान: शुभांगी शुक्ला
संवाद सहयोगी लोनी कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर रविव
संवाद सहयोगी, लोनी : कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर रविवार को क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका अधिकारियों को क्षेत्र में सैनिटाइजेशन के लिए निर्देश दिए हैं। जिससे बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार रात से सोमवार सुबह सात बजे तक करीब 35 घंटे तक आंशिक लाकडाउन रहेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार को क्षेत्र में नगर पालिका कर्मियों को सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने लोगों से बिना आवश्यक कार्य के घर बाहर न निकलने की बात कही है। साथ ही उन्होंने लोगों से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोना नियमों के पालन करने की बात कही है।
दूसरी ओर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के साथ बैठक की। उपजिलाधिकारी ने पदाधिकारियों से सोमवार को पैठ बाजार के साथ-साथ शहर की दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखने की बात कही। जिसपर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों से वार्ता कर अधिकारियों को सहयोग करने की बात कही है।