Move to Jagran APP

Ghaziabad Chunav News: साहिबाबाद विधानसभा सीट पर जीत-हार का समीकरण बदल सकते हैं पुरबिया

यहां कुल 1012154 मतदाता हैं। इसमें करीब चार लाख मतदाता (40 फीसद) पूर्वांचल और बिहार के मूल निवासी हैं। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सूबे के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र साहिबाबाद में पूर्वांचल और बिहार के लोग जीत-हार का समीकरण बदल सकते हैं।

By Ayush GangwarEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 09:53 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 09:54 PM (IST)
विधानसभा क्षेत्र में बाहर से आकर बसने वालों की संख्या मूल निवासियों से ज्यादा हो गई।

साहिबाबाद [अवनीश मिश्र]। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सूबे के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र साहिबाबाद में पूर्वांचल और बिहार के लोग जीत-हार का समीकरण बदल सकते हैं। उन्हें साधने के लिए सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र के भोवापुर, पसौंडा, करहैड़ा, नंदग्राम, सिहानी, घुकना, अर्थला, साहिबाबाद गांव, प्रह्लादगढ़ी, भोवापुर, मकनपुर और खोड़ा गांव में ज्यादातर यहां के मूल निवासी रहते हैं। इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, सूर्य नगर, चंद्रनगर, बृजविहार, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन, लाजपत नगर, श्यामपार्क और खोड़ा की दर्जनों कालोनियों में ज्यादातर लोग अन्य स्थानों से आकर बस गए हैं।

loksabha election banner

विधानसभा क्षेत्र में बाहर से आकर बसने वालों की संख्या मूल निवासियों से ज्यादा हो गई। यहां कुल 1,012,154 मतदाता हैं। इसमें करीब चार लाख मतदाता (40 फीसद) पूर्वांचल और बिहार के मूल निवासी हैं।

महत्ता को समझ रहे प्रत्याशी : नेताओं को इन मतदाताओं की महत्ता बखूबी मालूम है। यही कारण है कि सभी राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी हमेशा ही इन्हें साधने में जुटे रहते हैं।

चुनाव से पहले ही उन्हें अपने पक्ष में करने की कोशिश करते हैं। बतौर बानगी खोड़ा में 19 दिसंबर को पूर्वांचल बिहार सम्मेलन और कड़कड़ माडल में सुशासन मेला व सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हो चुका है। इन दोनों आयोजनों से भाजपा ने पूर्वांचल और बिहार के लोगों को साधने की कोशिश की गई थी। साधने की जुगत : भाजपा ने विधायक सुनील शर्मा और समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन ने पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर दांव लगाया है। इन दोनों पार्टियों से पूर्वांचल के नेताओं ने भी दावेदारी ठोंकी थी।

उनका टिकट कटने से राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। बसपा और कांग्रेस ने अब तक अपना पत्ता नहीं खोला है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो बसपा या कांगेस अगर पूर्वांचल या बिहार के चेहरे पर दांव लगाएगी तो मुकाबला काफी रोचक होगा।

कुछ खास बातें..  

  • साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र में कुल मतदाता - 10,12,154 -पूर्वांचल व बिहार के मूल निवासी जो यहां मतदाता हैं - चार लाख - पूर्वांचल व बिहार के लोगों की राजनीतिक स्थिति - खोड़ा में 12 सभासद
  • विधान सभा चुनाव - 2012 उम्मीदवार - पार्टी - परिणाम - प्राप्त मत - मत फीसद अमरपाल शर्मा - बसपा - विजेता - 1,24,332 - 37.26 सुनील शर्मा - भापजा - उपविजेता - 99,984 - 29.97 सतीश चंद्र त्यागी - कांग्रेस - तीसरे स्थान पर - 51,195 - 15.34 प्रह्लाद - सपा - चौथे स्थान पर - 36,266 - 10.87
  •  विधान सभा चुनाव - 2017 उम्मीदवार - पार्टी - परिणाम - प्राप्त मत - मत फीसद सुनील शर्मा - भाजपा - विजेता - 2,62,741 - 61.70 अमरपाल शर्मा - कांग्रेस - उपविजेता - 1,12,056 - 26.31 जलालुद्दीन - बसपा - तीसरे स्थान पर 41,654 - 9.78

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.