कहीं रिमझिम तो कहीं जोरदार हुई बरसात, लगा जाम
जासं गाजियाबाद शहर में रविवार को हुई बरसात ने एक ओर उमस से राहत दी तो वहीं जलभरा
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 10:07 PM (IST)
जासं, गाजियाबाद: शहर में रविवार को हुई बरसात ने एक ओर उमस से राहत दी तो वहीं जलभराव ने परेशानी बढ़ा गई। मुख्य शहर में रिमझिम बरसात होती रही तो वहीं ट्रांस हिडन में कई स्थान पर जोरदार बारिश हुई। जलभराव के कारण जीटी रोड पर दोनों तरफ जाम लग गया।
मुख्य शहर में मेरठ रोड के आसपास की कुछ कालोनी व नंदग्राम क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई, लेकिन राजनगर, कविनगर व घंटाघर समेत अन्य इलाकों में पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। जीटी रोड पर मेरठ मोड़ कट से मुड़ते ही रोड पर पानी भर गया। इस कारण यहां वाहनों की रफ्तार धीमी होने से जाम लग गया। इसी तरह दिल्ली जाने के लिए ग्रेड सेपरेटर से उतरने के तुरंत बाद जाम की स्थिति बनी रही, क्योंकि यहां भी पानी भर गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें