शिक्षिका काजल शर्मा की कहानी का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन
जासं गाजियाबाद प्राथमिक विद्यालय उखलारसी-1 की सहायक अध्यापिका काजल शर्मा की कहानी का राज्
जासं, गाजियाबाद : प्राथमिक विद्यालय उखलारसी-1 की सहायक अध्यापिका काजल शर्मा की कहानी का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन किया गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा चतुर्थ राज्यस्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। डायट प्राचार्य दिनेश शर्मा ने शिक्षिका को शुभकामनाएं दीं। काजल शर्मा ने बताया कि उन्होंने 1857 की क्रांति की कहानी को सहायक सामग्री (मैप और चार्ट आदि) के माध्यम से सरल तरीके से समझाकर सुनाई। उन्होंने बताया कि वह स्कूल में भी बच्चों को इसी तरीके से पढ़ाती हैं। इसके अलावा भी वह जिले की सक्रिय शिक्षिकाओं में से एक हैं। स्कूल की दीवारों पर उन्होंने अपने हाथ से पेंटिग की हुई है। साथ ही विद्यालय को काफी अच्छे ढंग से व्यवस्थित किया हुआ है। उनके स्कूल के बच्चे भी खेत प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर खेल चुके हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी उनके स्कूल के बच्चों को राज्यस्तरीय अवार्ड मिल चुके हैं। उनके स्कूल में स्मार्ट कक्षाएं चलती हैं और बच्चे अपने टेलेंट के दम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में कांवेंट स्कूल के बच्चों को भी पछाड़ चुके हैं।