Move to Jagran APP

आज से सावन शुरू, मंदिरों में होगा रुद्राभिषेक

फोटो 24 एसबीडी 29 - मास्क पहनकर कोविड नियमों का पालन करते हुए लोग करेंगे मंदिरों म

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 10:01 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 10:01 PM (IST)
आज से सावन शुरू, मंदिरों में होगा रुद्राभिषेक
आज से सावन शुरू, मंदिरों में होगा रुद्राभिषेक

फोटो 24 एसबीडी 29

loksabha election banner

- मास्क पहनकर कोविड नियमों का पालन करते हुए लोग करेंगे मंदिरों में पूजा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

आज से सावन का पवित्र माह शुरू हो रहा है। मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिरों में श्रद्धालु मास्क पहनकर प्रवेश करेंगे। मंदिरों में सैनिटाइजर भी रखा गया है। हाथ सैनिटाइज करने के बाद श्रद्धालु शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए जलाभिषेक व पूजा पाठ करेंगे।

कौशांबी के सेंट्रल पार्क स्थित प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में शनिवार सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक रुद्राभिषेक किया गया। शाम को मानव कल्याण के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाम किया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित राजेंद्र प्रसाद पांडेय का कहना है कि पूरे सावन रोजाना मंदिर में रुद्राभिषेक किया जाएगा।

वहीं, खोड़ा के मिथिला विहार स्थित शिव हनुमान मंदिर समिति के पदाधिकारी सदानंद ठाकुर ने बताया कि सावन में पूजा करने के लिए मंदिर को सैनिटाइज किया गया है। नेहरू गार्डन स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में रोजाना रुद्राभिषेक किया जाएगा। आजाद विहार स्थित भक्ति धाम शिव मन्दिर के पदाधिकारी टीएन पांडेय ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोजाना जलाभिषेक व विधि विधान से पूजा होगी।

------

बयान :

ब्रह्ममुहूर्त से भगवान शिव की पूजा शुरू हो जाएगी। लोग गंगाजल, बेलपत्र, पुष्प आदि लेकर शिवलिग पर जलाभिषेक कर विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करें। सावन में भगवान शिव की आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। - पंडित डॉ. गिरीश मिश्रा, प्रधान पुजारी, शिव शक्ति मंदिर, पा‌र्श्वनाथ पैराडाइज मोहन नगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.