वन महोत्सव सप्ताह में लगाए पौधे
संवाद सहयोगी लोनी प्रदेश सरकार के निर्देश पर लोनी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा दस हजार पौ
संवाद सहयोगी, लोनी : प्रदेश सरकार के निर्देश पर लोनी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा दस हजार पौधे लगाए जाएंगें। बृहस्पतिवार को विधायक, चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने पौधे लगाकर वन महोत्सव की शुरूआत की। इस दौरान नीम, पिलखन, जामुन और मौलश्री के पौधे लगाए गए।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गनोली गांव में मौलश्री का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों ने आधुनिकता की चाह में पर्यावरण जल, थल और नभ को प्रदूषित कर अपने भविष्य के लिए संकट पैदा कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष प्रदेश में लाखों पौधे लगाए जाते हैं। दूसरी ओर नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा और अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने खन्ना नगर कॉलोनी स्थित पार्क में संयुक्त रूप से कई पौधे रोपे। नपा चेयरमैन ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लोनी नगर पालिका को आठ हजार नीम, पिलखन, जामुन आदि के पौधे लगाने का निर्देश दिया गया है। वन विभाग द्वारा चार हजार पौधे नगर पालिका को सौंप दिए गए हैं। जल्द शेष पौधे भी नगर पालिका के पास पहुंच जाएंगे। शमशान घाट, कब्रिस्तान, पार्क आदि स्थानों पर पौधे लगवाए जाएंगें। इस मौके पर सभासद इसरार बेग, प्रणव बाबू, भंडारी बाबू, देवेश कुमार, दीपक, सुरेंद्र कुमार, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।