शहर से भी बुलंदशहर महापंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे रालोद नेता
संवाद सहयोगी मोदीनगर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज क
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 03:29 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 03:29 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोदीनगर :
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज की घटना के विरोध में शनिवार को बुलंदशहर में महापंचायत हुई, जिसमें मोदीनगर से भी बड़ी संख्या में रालोद नेता पहुंचे। पूर्व विधायक पंडित सुदेश शर्मा के नेतृत्व में रालोद नेता बुलंदशहर पहुंचे।
इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज की घटना पूरी तरह सुनियोजित थी। यह भाजपा की तानाशाही है। किसी भी सूरत में रालोद नेता शांत नहीं बैठेंगे। व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर दीपक राठी, अजयपाल सिंह, डॉ. अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें