Move to Jagran APP

गूगल मैप पर लोकेशन समेत यूनीपोल का ब्योरा मांगा

बीओटी कंपनियों को अपने वैध यूनिपोल की लोकेशन गूगल मैप पर बतानी होगी। नगर निगम ने कंपनियों को 24 घंटे का वक्त दिया है। उस लोकेशन के अलावा जहां भी यूनिपोल होगा, उसे नगर निगम हटाने में तेजी दिखाएगा। शहर में अवैध यूनिपोल का जाल है। हर तरफ यूनिपोल लगा हुआ है। हजारों करोड़ रुपये का अवैध कारोबार सालों से फलफूल रहा है। बार-बार इसे लेकर नगर निगम बोर्ड बैठकों में आवाज उठती रही है। हर बार कुछ यूनिपोल काट कर कार्रवाई पर विराम लगाया जाता रहा। यही वजह रही कि यह अवैध कारोबार हर साल बढ़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 09:45 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 09:45 PM (IST)
गूगल मैप पर लोकेशन समेत यूनीपोल का ब्योरा मांगा
गूगल मैप पर लोकेशन समेत यूनीपोल का ब्योरा मांगा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : बीओटी कंपनियों को अपने वैध यूनीपोल की लोकेशन गूगल मैप पर बतानी होगी। नगर निगम ने कंपनियों को 24 घंटे का वक्त दिया है। उस लोकेशन के अलावा जहां भी यूनीपोल होगा, उसे नगर निगम हटाने में तेजी दिखाएगा। शहर में अवैध यूनीपोल का जाल है। हर तरफ यूनीपोल लगा हुआ है। हजारों करोड़ रुपये का अवैध कारोबार सालों से फलफूल रहा है। बार-बार इसे लेकर नगर निगम बोर्ड बैठकों में आवाज उठती रही है। हर बार कुछ यूनीपोल काट कर कार्रवाई पर विराम लगाया जाता रहा। यही वजह रही कि यह अवैध कारोबार हर साल बढ़ता जा रहा है। निगम अधिकारियों को पता नहीं चलता, रात ही रात में नया यूनीपोल लग जाता है। हाल में डीएम ने शहर को साफ करने के लिए सभी प्रकार के यूनीपोल हटाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद इन्हें हटाने की कार्रवाई में तेजी आई। निगम से भी अवैध यूनीपोल की सूची मांगी, जो अब तक मुहैया नहीं करा पाए। निगम ने बीओटी कंपनियों से उनके यूनीपोल की सूची मांगी। जो वह देने को तैयार नहीं थे। अब निगम ने गूगल मैप पर लोकेशन समेत यूनीपोल का ब्योरा मांगा है। अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय ने बताया कि जो यह जानकारी नहीं देगा, उसके यूनीपोल अवैध मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। आठ यूनीपोल, 12 होर्डिंग हटाए

prime article banner

नगर निगम ने बुधवार शाम को यूनीपोल हटाने का अभियान चलाया। डासना फ्लाईओवर के पास, हापुड़ रोड, चिरंजीव विहार समेत कई जगह से आठ यूनीपोल हटाए गए। 13 होर्डिंग उतारे गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.