बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्रित की गई राहत सामग्री
केरल के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए इंदिरापुरम स्थित संस्था गुलशन होम्स और गूंज ने बुधवार को राहत सामग्री एकत्रित की। संस्था के कर्मचारियों के साथ इलाके के लोगों ने भी मदद इकट्ठा करने में योगदान दिया।
जासं, इंदिरापुरम: केरल के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए इंदिरापुरम स्थित संस्था गुलशन होम्स और गूंज ने बुधवार को राहत सामग्री एकत्रित की। संस्था के कर्मचारियों के साथ इलाके के लोगों ने भी मदद इकट्ठा करने में योगदान दिया।
केरल में आई बाढ़ से राज्य में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। पूरा देश लोगों को हरसंभव मदद देने की कोशिश कर रहा है। इसी श्रृंखला में गुलशन होम्स और गूंज संस्था ने भी मदद भरा हाथ आगे बढ़ाया है। संस्था के वैभवखंड स्थित कार्यालय पर राहत सामग्री इकट्ठा की जा रही है। यह सामग्री राहत केंद्र में 17 सितम्बर तक जमा की जाएगी और इसके बाद केरल पहुंचाई जाएगी। संस्था की पदाधिकारी ¨डपी गुलाटी ने कहा कि केरल के लोगों के लिए सभी को बढ़ चढ़कर मदद भेजनी चाहिए।