Move to Jagran APP

सार्वजनिक संपत्तियों पर लगीं प्रचार सामग्रियां, शिकायत

नगर निगम के वसुंधरा व मोहन नगर जोन में सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध तरीके से प्रचार सामग्रियां लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी नगर निगम में शिकायत हुई है। पार्षद अरविद चौधरी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में तमाम सार्वजनिक व सरकारी संपत्तियां हैं। तमाम जगहों पर इन संपत्तियों पर अवैध तरीके से प्रचार सामग्रियां लगाई गई हैं। इससे संपत्तियां गंदी दिख रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 08:47 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 08:47 PM (IST)
सार्वजनिक संपत्तियों पर लगीं प्रचार सामग्रियां, शिकायत
सार्वजनिक संपत्तियों पर लगीं प्रचार सामग्रियां, शिकायत

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : नगर निगम के वसुंधरा व मोहन नगर जोन में सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध तरीके से प्रचार सामग्रियां लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी नगर निगम में शिकायत हुई है।

loksabha election banner

पार्षद अरविद चौधरी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में तमाम सार्वजनिक व सरकारी संपत्तियां हैं। तमाम जगहों पर इन संपत्तियों पर अवैध तरीके से प्रचार सामग्रियां लगाई गई हैं। इससे संपत्तियां गंदी दिख रही हैं। कई जगहों पर तो नगर निगम द्वारा लगाए गए स्थानों व संपत्तियों के बोर्डों पर प्रचार सामग्रियां लगा दी गई हैं, जिससे उन पर लिखे संदेश ढक गए हैं। इससे लोगों को समस्या हो रही है। वहीं, नगर निगम के वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि सार्वजनिक व सरकारी संपत्तियों पर प्रचार सामग्री लगाने वालों पर जुर्माना लगाया गया था, जल्द ही दोबारा इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.