फ्रांस की तरह शहर में बनेंगे पब्लिक जंक्शन लाउंज
आशीष गुप्ता, गाजियाबाद : फ्रांस की तर्ज पर शहर में सार्वजनिक स्थानों पर पंद्रह पब्लिक लाउंज बनाने की
आशीष गुप्ता, गाजियाबाद : फ्रांस की तर्ज पर शहर में सार्वजनिक स्थानों पर पंद्रह पब्लिक लाउंज बनाने की तैयारी है। इसमें एक छत के नीचे एसी शौचालय, सेनेटरी पैड वें¨डग मशीन, फर्स्ट एड, इंटरनेट सर्फिंग, एसटीडी-आइइसडी कॉ¨लग, मोबाइल चार्जिंग स्टेशन, शहर की जानकारी समेत कई सुविधाएं फ्री में मिलेंगी। ख्वाब सी लगने वाली ये सुविधाएं नगर निगम एनजीओ नव किरण जन कल्याण संस्था के सहयोग से मुहैया कराने जा रहा है। कई जगह लाउंज का निर्माण काम शुरू हो गया है। छह महीने में लाउंज बनकर तैयार हो जाएंगे। देश का पहला शहर होगा
फ्री में एक छत के नीचे इतनी सुविधाएं देश के किसी शहर में अभी तक नहीं मिल रहीं। गाजियाबाद यह सुविधाएं देने वाला पहला शहर होगा। सिस ¨हडन क्षेत्र (सीएचए) में आरडीसी, न्यू पटेल नगर मेरठ रोड के पास, आर्य नगर चौक, डीपीएस पेट्रोल पंप के नजदीक, सेक्टर 23 पेट्रोल पंप के पास, राजनगर एक्सटेंशन चौराहा आइएमटी के सामने, कविनगर रामलीला मैदान के पास, एनएच-9 (पूर्व में एनएच-24) पर सुखसागर के पास, संजय नगर पी-ब्लॉक चौराहा में लाउंज का निर्माण होगा। ट्रांस ¨हडन क्षेत्र (टीएचए) में एनएच-नौ वाटर पार्क के पास ¨लक रोड, साहिबाबाद सब्जी मंडी के सामने, ¨लक रोड पर डाबर तिराहा के पास, वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने, आइटीएस कॉलेज के सामने, और जीटी रोड पर वर्ल्ड स्क्वायर मॉल के पास पब्लिक जंक्शन लाउंज का निर्माण कराया जाएगा। पर्यावरण का रखेंगे ख्याल
पब्लिक जंक्शन लाउंज को इको फ्रेंडली बनाया जाएगा। इस में लगने वाले उपकरण सौर ऊर्जा से चलेंगे डीआरडीओ से एप्रूव्ड बायो डाइजेस्टर लगाए जाएंगे। जिसमें शौचालयों का गंदा पानी ट्रीट करके पौधों में डालने के काम में लिया जाएगा। इसके अलावा आसपास का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। अपने खर्च पर करेंगे संचालन
एक लाउंज बनाने में 45 लाख रुपये की लागत आ रही है। लाउंज को संचालित करने के लिए संस्था अपने स्तर पर व्यवस्था करेगी। संस्था को अमेरिका और इंग्लैंड की कंपनी से कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉसिबिली (सीएसआर) के तहत फंड मिलता है। उसे वह सुविधाएं देने में खर्च करेंगी। ----
इंटरनेशनल मानक पर सुविधाएं
पुरुष शौचालय-दो सीट, दो यूरिनल, वॉश बेसिन
महिला शौचालय-दो सीट, सेनेटरी पैड वें¨डग मशीन, वॉश बेसिन
दिव्यांग शौचालय-एक सीट, एक यूरिनल
यूटिलिटी रूम-फोन, आरओवॉटर, फर्स्ट एड सुविधा (अटेंडेंट के साथ)
सुरक्षा इंतजाम-सौ मीटर दूरी तक की रिकॉर्डिंग योग्य सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड
---- पब्लिक जंक्शन लाउंज बनाने की अनुमति एनजीओ को दी गई है। फ्री में एनजीओ जन सुविधाएं लोगों को देगी। संस्था को इसे संचालित करने के लिए विज्ञापन का अधिकार नहीं दिया गया है। सीएसआर फंड से संस्था लाउंज का रखरखाव और संचालन करेगी।
-चंद्र प्रकाश ¨सह, नगर आयुक्त इस तरह के लाउंज फ्रांस, इंग्लैंड और जर्मनी में हैं। हम इसे कंपनियों से प्राप्त सीएसआर फंड से संचालित करेंगे। यहां मिलने वाली सुविधाएं निशुल्क होंगी। देश में पहली बार इस तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
-अविनव एस चांदला , इंडियन हेड, नव किरण जन कल्याण संस्थान