Move to Jagran APP

दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शनकारी, परेशान हो रहा व्यापारी

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे धरने क

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 07:47 PM (IST)
दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शनकारी, परेशान हो रहा व्यापारी
दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शनकारी, परेशान हो रहा व्यापारी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे धरने का दुष्प्रभाव यहां के व्यापार पर पड़ रहा है। रास्ते बंद होने से समय पर माल नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं, माल की ढुलाई का खर्च भी बढ़ गया है। इससे व्यापारी काफी परेशान हैं। उन्होंने रास्तों को जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की है।

loksabha election banner

कृषि कानूनों के विरोध में 28 नवंबर से यूपी गेट पर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। यहां से दिल्ली आवाजाही नहीं हो पा रही है। वहीं, सिघु और टिकरी सीमा पर भी धरना चल रहा है। इन सब सीमाओं के बंद होने से का दुष्प्रभाव यहां के व्यापार पर पड़ रहा है। राशन के डीलर संदीप जैन बताते हैं कि रास्तों के बंद होने के कारण माल समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। परिवहन का खर्च बढ़ रहा है। वहीं, इंदिरापुरम व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष किशोर ठाकुर ने बताया कि रास्ते बंद होने से व्यापारी बहुत परेशान हैं। दिल्ली से सामान नहीं आ पा रहा है। काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। रास्तों को जल्द से जल्द खुलवाना चाहिए। सीमाओं पर प्रदर्शन होने का व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। जो माल तीसरे दिन आ जाता था, अब वह 15 दिनों में आता है। इससे काफी परेशानी हो रही है।

-रमन कुमार सिंह, व्यापारी रास्ते बंद होने के कारण दिल्ली से आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली से सामान लाने में दिक्कत हो रही है। इसका दुष्प्रभाव व्यापार पर पड़ रहा है।

-अजय हिदुस्तानी, व्यापारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.