जब्त पॉलीथिन से बनाई सड़क
जासं गाजियाबाद नगर निगम ने जब्त की गई पॉलीथिन को पिघला कर बुधवार को पुलिस लाइन की आंति
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 06:44 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 06:44 PM (IST)
जासं, गाजियाबाद : नगर निगम ने जब्त की गई पॉलीथिन को पिघला कर बुधवार को पुलिस लाइन की आंतरिक सड़क का निर्माण कराया है। मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त दिनेश चंद्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
नगर निगम के मुख्य अभियंता मोईनुद्दीन ने बताया कि पुलिस लाइन में 1250 मीटर लंबी और छह मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया है। पिघली हुई एक हजार किलोग्राम पॉलीथिन को तारकोल में मिलाकर सड़क की काली परत बिछाई गई है। उन्होंने बताया कि इस मटेरियल से बनी सड़क मजबूत होती है। ज्यादा वजन सहने की क्षमता होती है। बारिश से भी ज्यादा नुकसान नहीं होता। निगम इससे पहले शहर में छह सड़कें पॉलीथिन का प्रयोग कर बना चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें