बलवा के फरार आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
जागरण संवाददाता साहिबाबाद अर्थला के संजय कालोनी में शनिवार रात मामूली विवाद के बाद हुए
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : अर्थला के संजय कालोनी में शनिवार रात मामूली विवाद के बाद हुए बलवा में फरार चल रहे आरोपितों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। वहीं, क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस हर गतिविधियों पर नजर रख रही है।
संजय कालोनी में शनिवार रात में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर चले। एक पक्ष से दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए। उस पक्ष की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने 14 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित छह धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। अन्य नामजद आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। अज्ञात की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरे पक्ष से अब तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।