महिला की बरामदगी को पुलिस ने की तलाश
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव के लोगों ने खेतों में एक महिला की चीखे
संवाद सहयोगी, मुरादनगर: थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव के लोगों ने खेतों में एक महिला की चीखें सुनकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस खेतों में उक्त महिला की तलाश कर रही है।
देर रात खुर्रमपुर गांव में खेतों पर काम कर रहे लोगों ने एक महिला की चीख-पुकार सुनी। लोगों ने महिला को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका। बाद में इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक खेतों में कंबिग की। काफी देर तक तलाशने के बाद भी कथित महिला नहीं मिली। मंगलवार दिन में भी पुलिस ने खुर्रमपुर व आसपास के क्षेत्र में फिर से कंबिग की। वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को ही भोजपुर थाना क्षेत्र के खेतों में भी एक महिला का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है। उक्त शव उसी महिला का है जिसकी चीखें देर रात खुर्रमपुर गांव में किसानों ने सुनी थीं। किसी ने उसकी हत्या करके शव भोजपुर क्षेत्र के खेतों में फेंक दिया होगा। थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ करके उक्त महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है।