विश्व जल दिवस पर प्यासे रहे लोग
विश्व जल दिवस के मौके पर शुक्रवार को मीडिया एंक्लेव वैशाली सेक्टर - छह में मात्र पांच मिनट जलापूर्ति हुई। लोगों को मजबूरी में बोतलबंद व सबमर्सिबल के पानी से काम चलाना पड़ा। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम की ओर से कॉलोनी में जलापूर्ति की जाती है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : विश्व जल दिवस के मौके पर शुक्रवार को मीडिया एंक्लेव, वैशाली सेक्टर - छह में मात्र पांच मिनट जलापूर्ति हुई। लोगों को मजबूरी में बोतलबंद व सबमर्सिबल के पानी से काम चलाना पड़ा। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम की ओर से कॉलोनी में जलापूर्ति की जाती है। शुक्रवार को मात्र पांच मिनट पानी मिला। होली के एक दिन बाद कपड़े व घर की धुलाई और अन्य कामों के लिए अधिक पानी की आवश्यकता रही। पानी न मिलने की वजह से बहुत दिक्कत हुई। स्थानीय निवासी एनके नेगी ने बताया कि उन्होंने इसकी नगर निगम में शिकायत की है। वैशाली सेक्टर दो निवासी बृजपाल रावत ने बताया कि कालोनी में मात्र दस मिनट ही पानी मिल सका। इससे सभी को परेशानी हुई। वहीं, जलकल के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि जलापूर्ति की गई है। पानी नहीं पहुंचने के कारणों की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा। बिजली कटौती से दिक्कत : शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो के बी - ब्लॉक में शुक्रवार सुबह जलापूर्ति के समय बिजली कटौती हो गई। इसकी वजह से लोगों को पानी नहीं मिला। स्थानीय निवासी जुगल किशोर ने इसकी विद्युत निगम व नगर निगम में शिकायत की है।