डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न होने से लोग परेशान
संवाद सहयोगी लोनी शहर की कंचन पार्क कॉलोनी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न होने से
संवाद सहयोगी, लोनी: शहर की कंचन पार्क कॉलोनी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न होने से लोग परेशान है। लोगों का कहना है कि पिछले दो दिन से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है। लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है। कॉलोनी निवासी महबूब ने बताया कि कॉलोनी में पिछले दो दिन से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ी नहीं आ रही है। जिसके चलते लोग कूड़े को खाली प्लॉटों में फेंक रहे है। जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। शहर के कूड़े को उठाने के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया हुआ है। कंपनी संचालकों को कॉलोनी के घरों से कूड़ा उठाने के लिए निर्देशित किया गया है।