जिले के 36 असुरक्षित मतदान केंद्र से शांतिपूर्ण चुनाव को खतरा
आशुतोष गुप्ता गाजियाबाद जिले के 36 असुरक्षित मतदान केंद्र और 158 पोलिग बूथ विधानसभा चुनाव के दौरान परेशानी का सबब बन सकते हैं। आशंका जताई जा रही हैं इन केंद्रों पर मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकता हैं और हिसा भी हो सकती है। इन केंद्रों को लेकर चुनाव के पहले ही पुलिस-प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। इन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए योजना तैयार हो रही है।
आशुतोष गुप्ता, गाजियाबाद : जिले के 36 असुरक्षित मतदान केंद्र और 158 पोलिग बूथ विधानसभा चुनाव के दौरान परेशानी का सबब बन सकते हैं। आशंका जताई जा रही हैं इन केंद्रों पर मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकता हैं और हिसा भी हो सकती है। इन केंद्रों को लेकर चुनाव के पहले ही पुलिस-प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। इन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए योजना तैयार हो रही है। यहां मतदान के दौरान अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात होगा और वीडियोग्राफी होगी। जिले में छह विधानसभा लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर व धौलाना का आंशिक क्षेत्र हैं। इनमें कुल 728 मतदान केंद्र व 3353 पोलिग बूथ हैं। चुनाव शांतिपूर्ण व्यवस्था में कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूर्व में हुए चुनावों की जानकारी के आधार पर ऐसे मतदान केंद्रों को चिह्नित कराया है, जो असुरक्षित हैं और चुनावी फिजा खराब कर सकते हैं। खुफिया विभाग से भी ऐसे केंद्रों के आसपास निगरानी कराई जा रही है। इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील केंद्रों को सूचीबद्ध करने के लिए निर्देश जारी किए थे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने यह सूची तैयार कराई है। बाक्स..
इन मानकों के आधार चिन्हित किए गए केंद्र
- वह केंद्र जहां पूर्व में हिसा व झगड़ों की की घटनाएं हुई।
- वह केंद्र जहां बड़ी संख्या में मिश्रित आबादी है।
- वह केंद्र जहां पूर्व में 75 फीसद से अधिक मतदान हुआ।
- वह केंद्र जहां पूर्व में एक पक्ष को ही 75 फीसद या इससे अधिक मत मिले।
- वह केंद्र जहां लगातार वोटरों की अधिक भीड़ रहती है।
- वह केंद्र जहां वोटरों को प्रभावित किया जा सकता हो या उन्हें दबाव में लिया जाए।
- वह केंद्र जहां पूर्व में मिसिग वोट अधिक रही हो। बाक्स..
लोनी में सबसे ज्यादा असुरक्षित केंद्र
जिले के सबसे ज्यादा असुरक्षित 15 मतदान केंद्र मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं। जबकि सबसे कम एक केंद्र मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं।
---------- संवेदनशील केंद्रों की स्थित
विधानसभा - मतदान केंद्र - पोलिग बूथ
गाजियाबाद - 03 - 12
मुरादनगर - 08 - 45
साहिबाबाद - 09 - 36
लोनी - 15 - 60
मोदीनगर - 01 - 05
कुल - 36 - 158
---------
जिले में मतदान केंद्रों व पोलिग बूथों की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र - पोलिग केंद्र - पोलिग बूथ
लोनी - 147 - 556
मुरादनगर - 139 - 547
साहिबाबाद - 181 - 1158
गाजियाबाद - 95 - 538
मोदीनगर - 129 - 414
धौलाना आंशिक - 37 - 140
कुल - 728 - 3353
------- वर्जन.. जिले में असुरक्षित मतदान केंद्रों को चिह्नित कराया गया है। इन केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यहां अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात होगा और मतदान के दौरान यहां वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पुलिस इन केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराएगी।
-डा.ईरज राजा, एसपी देहात एवं विधानसभा चुनाव के नोडल अधिकारी।