Move to Jagran APP

दो हजार सिलेंडर मिले तो कम हुआ आक्सीजन संकट

जासं गाजियाबाद शहर में 45 से अधिक कोविड अस्पताल हैं। सात दिन पहले तक यहां पर मरीजों के

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 05:45 PM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 05:45 PM (IST)
दो हजार सिलेंडर मिले तो कम हुआ आक्सीजन संकट

जासं, गाजियाबाद : शहर में 45 से अधिक कोविड अस्पताल हैं। सात दिन पहले तक यहां पर मरीजों के लिए बेड थे, लेकिन जरूरी आक्सीजन सिलेंडर नहीं। इस वजह से अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति करने में परेशानी होती थी। अब यह संकट कम हो गया है।

loksabha election banner

आक्सीजन संकट की परेशानी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने गाजियाबाद, सूरत और कानपुर की बंद फैक्टरियों से दो हजार सिलेंडरों की व्यवस्था की। इन्हें अस्पतालों को दिया गया, जिससे जब खाली सिलेंडर आक्सीजन भरवाने के लिए भेजे जाएं तब तय मात्रा में भरे हुए सिलेंडर अस्पतालों में रहें। ऐसा होने के बाद अस्पतालों में आक्सीजन संकट के मामले आने कम हो गए हैं। सूरत से आए सिलेंडर - 400

कानपुर से आए सिलेंडर - 100

गाजियाबाद में मिले सिलेंडर - 1,500 इसलिए भी मिली राहत

जिले में आरोग्य अस्पताल और शांति गोपाल अस्पताल में आक्सीजन आपूर्ति के लिए पहले से ही प्लांट लगाया गया था, लेकिन यह प्लांट लिक्विड आक्सीजन अस्पतालों को न मिलने के कारण इस्तेमाल में नहीं था। अस्पतालों द्वारा सिलेंडर भेजकर आक्सीजन मंगवाई जाती थी। दोनों अस्पतालों के लिए लिक्विड आक्सीजन की व्यवस्था की गई, ऐसे में राहत मिली और सिलेंडर दूसरे अस्पतालों में काम आने लगे।

:::::::::::::::::::::::

अस्पतालों के पास सिलेंडरों की कमी होने के कारण आक्सीजन आपूर्ति में दिक्कत हो रही थी। दो हजार सिलेंडर की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई। इस कारण अब अस्पतालों में समय पर आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है और आक्सीजन की कमी की शिकायतें कम हुई।

- सेंथिल पांडियन सी, नोडल अधिकारी, गाजियाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.