Move to Jagran APP

कूड़ा डालने पहुंचीं नगर निगम की गाड़ियों का विरोध, वापस लौटीं

न्यू हिडन विहार अर्थला में हज हाउस के पास मंगलवार को कूड़ा डालने पहुंचीं नगर निगम की गाड़ियों का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। लोगों ने कूड़े के ढेर से बच्चों के बीमार होने का आरोप लगाया। लोगों के विरोध पर नगर निगम की गाड़ियां बिना कूड़ा डाले लौट गईं। विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि यहां कई दिनों से नगर निगम की गाड़ियों से कूड़ा डाला जाता है। इससे कूड़े का ढेर लग गया है। चारों ओर गंदगी फैल रही है। बदबू से लोगों का जीना दूभर हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 09:05 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 09:05 PM (IST)
कूड़ा डालने पहुंचीं नगर निगम की गाड़ियों का विरोध, वापस लौटीं
कूड़ा डालने पहुंचीं नगर निगम की गाड़ियों का विरोध, वापस लौटीं

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : न्यू हिडन विहार अर्थला में हज हाउस के पास मंगलवार को कूड़ा डालने पहुंचीं नगर निगम की गाड़ियों का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। लोगों ने कूड़े के ढेर से बच्चों के बीमार होने का आरोप लगाया। लोगों के विरोध पर नगर निगम की गाड़ियां बिना कूड़ा डाले लौट गईं।

loksabha election banner

विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि यहां कई दिनों से नगर निगम की गाड़ियों से कूड़ा डाला जाता है। इससे कूड़े का ढेर लग गया है। चारों ओर गंदगी फैल रही है। बदबू से लोगों का जीना दूभर हो रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि गंदगी की वजह से कॉलोनी के बच्चे बीमार हो रहे हैं। लोग संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका से डर रहे हैं। लोगों ने बताया कि इसका लगातार विरोध किया जा रहा है लेकिन नगर निगम के अधिकारी मानने को तैयार नहीं हैं। लोगों ने कहा कि यदि नगर निगम ने यहां कूड़ा डालना बंद नहीं किया, तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, नगर निगम के मोहन नगर सफाई निरीक्षक संजीव कुमार ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.