मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस
ट्रांस ¨हडन में कड़ी सुरक्षा के बीच मुहर्रम पर ताजिया निकाले गए। ताजिया के जुलूस के दौरान लोगों ने कई करतब भी दिखाए। कब्रिस्तान में ताजिया को दफनाया गया। इस दौरान मुस्लिम बहूल्य इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रही।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस ¨हडन में कड़ी सुरक्षा के बीच मुहर्रम पर ताजिया निकाले गए। ताजिया के जुलूस के दौरान लोगों ने करतब भी दिखाए। कब्रिस्तान में ताजिया को दफनाया गया। इस दौरान जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही।
साहिबाबाद के पसौंडा, शहीद नगर, पप्पू कॉलोनी, अर्थला, फर्रुखनगर, खोड़ा, में जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल सैकड़ों लोगों ने हुसैन को याद किया। मुहर्रम पर ट्रांस ¨हडन में पुलिस अलर्ट पर रही। शहीद नगर, पप्पू कॉलोनी, फर्रुखनगर और अर्थला समेत अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं, खोड़ा थाना क्षेत्र में राजीव नगर, पवन विहार, इंद्र विहार, न्यू जनता पार्क समेत अन्य कॉलोनी में भी पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभाला। जवानों ने कई रूटों पर मार्च करके हालात का जायजा भी लिया।