अब 80 रुपये में डेढ़ घंटे में दिल्ली से मेरठ
जागरण संवाददाता साहिबाबाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरसीटी) बृहस्पि
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरसीटी) बृहस्पतिवार से दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर आठ बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इससे लोग अब मात्र 80 रुपये किराए में डेढ़ घंटे में कौशांबी से मेरठ पहुंच सकेंगे। बसें मेरठ पहुंचने के आधे घंटे बाद कौशांबी के लिए वापसी करेंगी।
यूपीएसआरटीसी के गाजियाबाद में क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह का कहना है कि कौशांबी बस डिपो से मेरठ के लिए आठ साधारण बसों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। ये बसें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से डेढ़ घंटे में मेरठ पहुंच जाएंगी। इसके किराया 80 रुपये निर्धारित किया गया है। अभी तक बसें मोदी नगर मुरादनगर होते हुए जाती थीं, जो दो से ढ़ाई घंटे में पहुंचती थीं। जाम लगने पर और समय लग जाता था। कौशांबी से मेरठ के लिए बसों का संचालन सुबह साढ़े छह बजे, आठ, साढ़े दस, दोपहर 12 बजे, ढाई बजे, चार बजे, सात बजे और रात के साढ़े 10 बजे होगा। ये बसें डेढ़ घंटे में मेरठ डिपो पहुंचेंगी। वहां पर आधा घंटे रुकने के बाद बसें दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से कौशांबी के लिए रवाना होंगी।