यूपी चुनाव 2022: महिलाओं की पसंद बना दंगा मुक्त व अपराधमुक्त प्रदेश, डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया
साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। महिलाओं का कहना है कि प्रदेश को दंगामुक्त व अपराधमुक्त बनाना है। इसलिए साफ छवि के प्रत्याशी को मतदान करना जरूरी है।
गाजियाबाद, आनलाइन डेस्क। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। महिलाओं का कहना है कि प्रदेश को दंगामुक्त व अपराधमुक्त बनाना है। इसलिए साफ छवि के प्रत्याशी को मतदान करना जरूरी है। पूर्व पार्षद विमला रावत ने कहा कि मतदान होने तक महिलाओं की टीम लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करेगी।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भयमुक्त - दंगामुक्त और अपराध मुक्त प्रदेश के लिये मुख्यमंत्री योगी कार्य कर रहे है, वह बहुत ही सराहनीय कदम है। ख़ासकर महिलाओं को अब लगने लगा है कि वह अब पहले से ज्यादा सुरक्षित है। उनके बच्चे और परिवार अब बिना भय के कभी भी घर से निकलकर अपने कार्य कर सकते है। भविष्य में भी यही माहौल बना रहे इस हेतु महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी के प्रचार का जिम्मा लिया है, इसके तहत वह घर - घर जाकर सबको जागरूक कर रही हैं।
विशेषकर महिलाओं को समझाया जा रहा है कि योगी के नेतृत्व में यदि सरकार बनी तो उसका सबसे ज्यादा फ़ायदा प्रदेश की महिलाओं को ही होगा। महिलाओं को न सिर्फ़ आगे आकर मतदान करना होगा बल्कि अन्य महिलाओं को भी जागरूक करना होगा।
इस मिशन को लेकर सोमवार को भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बिमला रावत एवं सुनीता ध्यानी के नेतृत्व में महिलाओं के दल ने घर - घर दस्तक देकर भाजपा के पक्ष में जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान गीता भाटी, प्रमिला राणा, रेनु गुप्ता, सुधा, सुनीता ध्यानी, सुधा सिंह, मंजू गुप्ता, राजबाला, प्रवेश देवी आदि मौजूद रही।