Move to Jagran APP

अपनों ने बेटी से की छेड़छाड़ तो परिवार ने किया मतांतरण

अपने ही बेटी के साथ आए दिन छेड़छाड़ करते। विरोध पर घर में पत्थरबाजी करते। पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया लेकिन रसूखदार आरोपितों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अपनों से तंग आकर परिवार के पांचों सदस्यों ने चार महीने पहले सनातन धर्म अपना लिया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 08:25 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 08:25 PM (IST)
अपनों ने बेटी से की छेड़छाड़ तो परिवार ने किया मतांतरण
मुस्लिम संगठन के लोग फिर से पुराना धर्म अपनाने का बना रहे दबाव

साहिबाबाद [हसीन शाह]। लोनी थाना क्षेत्र के कासिम विहार में एक परिवार का अपनों ने ही सम्मान के साथ जीने का अधिकार छीन लिया। अपने ही बेटी के साथ आए दिन छेड़छाड़ करते। विरोध पर घर में पत्थरबाजी करते। पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन रसूखदार आरोपितों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अपनों से तंग आकर परिवार के पांचों सदस्यों ने चार महीने पहले सनातन धर्म अपना लिया। घर का मुखिया सिलाई फैक्ट्री में काम करता था। मतांतरण की सूचना पर दो दिन पहले फैक्ट्री मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया। अब मुस्लिम संगठन के लोग परिवार पर फिर से पुराना धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। परिवार अब सनातन धर्म नहीं छोड़ना चाहता।

loksabha election banner

सिलाई का करते हैं काम

मूलरूप से अलीगढ़ के जमालपुर निवासी पूजा (पूर्व में मुनीजा सैफी) की शादी 21 साल पहले दिल्ली के मुस्तफाबाद में हुई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। परिवार पिछले 10 साल से लोनी के कासिम विहार में रह रहा है। पूजा के पति कपड़ों की सिलाई का काम करते हैं। उनकी बेटियों के साथ स्कूल आते-जाते समय युवक छेड़छाड़ करते थे। पुलिस से शिकायत पर आरोपित मारपीट और धमकी देते थे। कई बार उनके घर पर पथराव किया गया। उन्होंने अपनी बेटियों को स्कूल जाने से भी रोक दिया था।

परेशान होकर किया मतांतरण

इससे परेशान परिवार ने मतांतरण का निर्णय लिया। उन्होंने एक व्यक्ति से सनातन धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की। उस व्यक्ति ने इसकी जानकारी हिंदू संगठन को दी। हिंदू संगठन के सहयोग से परिवार ने दिल्ली के एक मंदिर में जाकर विधि-विधान से सनातन धर्म अपना लिया। इसके बाद उन्होंने घर में हवन भी किया। पूजा ने बताया जिस धर्म में महिलाओं का सम्मान नहीं, उसमें रहने का कोई फायदा नहीं था।

बेटियों की शादी भी करेंगी सनातन धर्म में

पूजा ने बताया कि सनातन धर्म अपनाने पर उनको जान का खतरा है। डर से उन्होंने अपनी बेटियों को अभी स्कूल भेजना शुरू नहीं किया है। कुछ लोग उन्हें फिर से पुराना धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन अब वह सनातन धर्म नहीं छोड़ेंगे। मतांतरण के बाद उनका घर से निकलना मुश्किल है। उनके बच्चों को लोग काफिर कहते हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि लालच में सनातन धर्म अपनाया है, जबकि सच ये है कि उन्होंने बिना किसी दबाव और लालच के सनातन धर्म अपनाया है। पूजा ने बताया कि अब वह अपनी बेटियों की शादी भी सनातन धर्म में करेंगी।

पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद भी नहीं लिया एक्शन

पाक्सो एक्ट में केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं, पूजा ने बताया कि उनके पति दिल्ली स्थित एक रेडिमेड गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। फैक्ट्री के मालिक को जब सनातन धर्म अपनाने की जानकारी हुई तो उसने दो दिन पहले उनके पति को फैक्ट्री से निकाल दिया।

उस परिवार से मेरी बात हुई हैं। परिवार को फिर से मुस्लिम मत के लाभ बताया जाएगा। इस्लाम अमन का पैगाम देता हैं।

हाजी नाजिम खान, उत्तर प्रदेश प्रभारी, मुस्लिम महासभा।

हम इस परिवार के साथ है। पुलिस प्रशासन को इस परिवार को सुरक्षा देनी चाहिए। अगर पुलिस यह नहीं करती तो ये हम स्वयं करेंगे।

यति नरसिंहानंद गिरी, महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा, पीठाधीश्वर शिवशक्ति धाम, डासना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.