कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
राकेश टिकैत की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने होलिका में तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई। राकेश टिकैत ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के रद और न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून लागू कराए बिना यहां से नहीं हटा जाएगा।
By Avinish MishraEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 09:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : तीन कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 28 नवंबर से चल रहा धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने होलिका में तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई। राकेश टिकैत ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के रद और न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून लागू कराए बिना यहां से नहीं हटा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें